भयंकर और विनाशकारी युद्ध अब एक सामान्य समाचार है। युद्ध लड़ने वाले भी नित्य की भांति रोटी खा रहे हैं और युद्ध के शिकार भी रोटी खाकर सो रहे हैं। दोनों पक्ष एक दूसरे पर घात प्रतिघात कर रहे हैं। सारे उन्नत, आधुनिक , तकनीकी हथियार युद्धों को रोमांचक बना रहे हैं।
समूचे विश्व में मानवाधिकार संगठनों के सारे विरोध प्रदर्शन अब मौन हैं. युद्ध के पक्ष में हैं या भयभीत हैं कह नहीं सकता इन्होंने अब निर्दोष हताहतों के प्रति संवेदना में मोमबत्ती जलाना भी लगभग बंद कर दिया है। लगता है कि हर युद्ध एक नया रोमांचक मनोरंजन है।
संवेदनाओं के सारे द्वार अब बंद हैं। सिर्फ ऑंखें और मस्तिष्क हैं. जैसे कि रोबोट की होती हैं।




