गुरुवार, 11 दिसंबर 2025

dincharya

ठंड बढ़ने लगी है सुबह कड़ाके की ठण्ड और दिन में तेज धूप। आजकल अपनी पहले की लिखी कविताओं को फिर से देख रहा हूँ।  पांडुलिपियां बहुत समय से फाइलों और डायरियों  में बंद थी।  देख रहा हूँ कि  आज कितनी प्रासांगिक हैं बरसों पहले लिखी कविताएं।  अब जो कविताएं रहेंगी उन्हें सम्पादित करने की आवश्यकता नहीं  होगी। उनमें प्रेम , प्रकृति और समाज झलकता  है , 

कविता अंतरतम  के अनंत की और एक यात्रा है  किन्तु अध्यामिक नहीं। 

कविता लिखते जाना और एक लम्बे समय के लिए जमा करते जाना तथा एक अवधि के बाद देखना साहित्य साधना का एक महत्वपूर्ण अंग है 

तात्कालिकता या शब्द संयोजन ज्यादा दूर तक नहीं जा पाते।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कल रातभर वर्षा होती रही।   इस वर्षा ने प्राकृतिक सौंदर्य में नए  प्राण डाल दिए हैं. बसंत पंचमी के आगमन के साथ ही वातावरण में एक नयापन आ गया ...