गुरुवार, 24 नवंबर 2022

हमारी  चिंताएं इस समय सम्पूर्ण  विश्व मेँ चल रहे युद्ध और युद्धों से उत्पन्न परिस्थितियां  हैं। हर ओर  व्यापक  हाहाकार मचा  हुआ है। विनाशक हथियारों  से  जीवन संकट में है. लोग अगले पल के जीवन की  आशा छोड़ बदहवाश से  भाग रहे  हैं , कोई देश छोड़  भाग रहा है तो  कोई घर  छोड़ सुरक्षित सुरक्षित स्थान की ऒर  दौड़भाग मचा रहा है महा विनाशक बमबारी के बीच भी   जीवन बचाने के लिए प्रयास कर  रहे हैं।  लेकिन दानव रूपी तानाशाह अपनी शक्ति के मद में चूर सब कुछ समाप्त करने को  आतुर है. 

  विश्व में युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहे।  रूस - यूक्रेन/नाटो  , हमास -  इज़राइल , हिज़्बुल्ला - इज़राईल, ईरान -इज़राईल  के सर्वनाशी युद्धों के...