कल रातभर वर्षा होती रही। इस वर्षा ने प्राकृतिक सौंदर्य में नए प्राण डाल दिए हैं. बसंत पंचमी के आगमन के साथ ही वातावरण में एक नयापन आ गया है।पहाड़, पेड़ - पौंधे सब वर्षाजल से नहा धोकर नई चमक के साथ बसंत के स्वागत के लिए तैयार हैं. धरती एक नया उत्सव मना रही है। जंगली फूल खिलने शुरू हो गए हैं। पतझड़ के बाद वृक्षों में नई कोपलें आने लगी हैं। ठण्ड ने अपनी शीतलता की प्रकृति में बदलाव कर दिया है. वर्षा के बाद धूप ने पहाड़ों को मन मोहक रंग बांटने शुरू कर दिए है.
ऊँची पहाड़ियों में बर्फ गिरनी शुरू हो गई है। हवा में बर्फ की ठंडक और सुई की नोक की तरह चुभन है। वैसे वर्षा के बाद की ठण्ड हानिकारक नहीं होती है. लेकिन सावधानी तो बरतनी ही होती है.