छ: तारीख से लगातार बर्षा से चारों ओ़र गहरी हरियाली छा गई है । रामगंगा अपने उफान पर है ।ओह! इतना डरावना उफान । इतनी विशाल नदी को देखकर लगता ही नहीं इस नदी के अस्तित्व को कोई खतरा है लेकिन मई -जून में तो बारिश न होने के कारण इसके भविष्य को लेकर चिंता होने लगी थी ।इसका पानी बिल्कुल सूख चुका था । लोग बे हिसाब मछलियाँ नदी से उठा -उठा कर ले गए ऐसा पहले कभी नहीं देखा । इस बारिश से रास्तों के दोनों ओर कमर कमर तक लम्बी घास उग आई है खेत /जंगल सब हरे भरे हो गए हैं लगभग सभी गधेरों में पानी बहने लगा है काश! धरा का यह हरित कालीन सदाबहार होता । इन गाड़ गधेरों का पानी बारहों मॉस इसी तरह भरा पूरा बहता रहता तो पहाड़ से पलायन आधा रूक जाता। लोग इस पानी और जमीन से अपने लिए सोना उगाते ।
अभी इस अंधेरे में बहार बर्षा की पायल बज रही है -छम्म -छम्म! अँधेरा इतना सुहावना भी होता है ? मन करता है कि इस सुंदर अंधेरे में घुमने निकलूं और उड़ान भरूं मन के आकाश में ।
शुक्रवार, 11 सितंबर 2009
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)
कल रातभर वर्षा होती रही। इस वर्षा ने प्राकृतिक सौंदर्य में नए प्राण डाल दिए हैं. बसंत पंचमी के आगमन के साथ ही वातावरण में एक नयापन आ गया ...
-
महंगाई भले ही अरबपति मुख्यमंत्रियों /करोडपति मंत्रियों /उद्योगपतियों /नौकरशाहों /बड़े व्यापारियों के लिए कोई मायने नहीं रखती हो लेकिन बेरोज...
-
आज बुरी तरह थक गया हूँ । या बुखार आने वाला है । लेकिन सोऊंगा तो ब्लॉग लिखकर ही । कल मैंने लिखा था कि किसान को आर्थिक सुरक्षा देनी होगी । तभी...
-
सुबह का उगता सूरज दिन की कथा के शीर्षक की तरह है . इसलिए जरुरी है कि सुबह अच्छी हो . आशावादी हो दिन की कथा का शीर्षक . एक सुखद संगीत प...