नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। जगत जननी महमाया माँ भगवती जगदम्बा अपने सभी रूपों सहित आपका मंगल करें।
पूरा विश्व युद्ध की आग में धधक रहा है। मानवता के सारे शुभचिंतक मौन हैं. किसी भी राष्ट्र के बुद्धिजीवी युद्धों के विरोध में आगे आने की हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं युद्धों के विरोध में यह मौन चिंताजनक है। किसके कहाँ कौन से स्वार्थ छिपे हैं. कह नहीं सकते।
सत्ताएं बदलने के लिए हिंसा विश्व में एक नए और भयानक रूप में सामने आ रही है। इस नए ढंग ने सत्ता के विरोध के सारे मानवीय सिद्धांत ध्वस्त कर दिए हैं. सरकारें बेबस दिखा रही हैं। Gen Z के हिंसक प्रयोग एक भयानक प्रयोग के रूप में सामने आ रहे हैं.
जीवन के सारे मानवीय सिद्धांत, अध्यात्म, ईश्वर की परिकल्पना , शांति , सुख, सब भीषण बमबारी ने रौंद दिए हैं, युद्धों की विभीषिका झील रहे लोग सुखों के बारे में तो सोचना भी भूल गए है, अब तो उनके लिए दुःख भी कोई मायने नहीं रखते। वे संभवतः ईश्वर के अस्तित्व को भी भूल चुके हैं. क्योँकि यहाँ कोई ईश्वर, खुदा, मसीह उनकी सुनने नहीं आया , वे अपने सामने अपनों को मरते हुए देख रहे हैं। ये भीषण संहार सदियोँ तक नहीं भुलाया जा सकेगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें