गुरुवार, 19 नवंबर 2026

पलायन

 पलायन उत्तराखंड में एक चिंतनीय विषय बन चुका है. गांव लगभग खाली होते जा रहे हैं. इंटर पास के पश्चात् रोजगार अथवा उच्च शिक्षा के साधन न होने या दूर होने के कारण, स्वास्थ्य चिकित्सा के साधन न होने के कारण शहरों की ओर पलायन एक विवशता है. इसका सीधा असर ग्रामीण जीविका तंत्र और जीवन चक्र पर पड़ा है. 

खेत बंजर होने लगे हैं. गांव की आबादी पर आश्रित पशु पक्षी भी प्रभावित हुए और पलायन कर गए. जहाँ कभी फसल लहलहाती थी वहां अब अनचाही झाड़ियां, पेड़ उग आये हैं. बाघ, तेन्दुए, सूअर, बन्दर लंगूर आदि भोजन के अभाव में गावं में बचे हुए परिवारों पर हमला करने लगे हैँ. मानव वन्यजीव संघर्ष होने लगे हैँ. क्योंकि वे जानवर ग्रामीण जीवन चक्र पर आश्रित थे. चील कौए आदि का भोजन समाप्त हो गया. पारम्परिक कृषि, बीज, हल आदि उपकरण लुप्त होने के कगार पर हैं  उपज प्रभावित हो रही है पशुपालन प्रभावित हो रहा है. बचे हुए परिवार अनाज आदि आवश्यक के लिए बाजार पर  निर्भर हो रहे हैँ. पहाड़ों में कृषि आजीविका का साधन नहीं रहा] ग्रामीण आर्थिकी प्रभावित हो रही है. पलायन के कारण परिवार बिखर रहे हैँ. संस्कृति पहचान खो रही है. भव्य और अद्भुत नक्काशीदार चौखटों , झरोखों सुसज्जित दोमंजिले तिमंजिले  मकान अब खंडहरों में परिवर्तित हो चुके हैं. 

पलायन का यह दौर रुकने का नाम नहीं ले रहा है।  

दिल्ली में भोर

 पहाड़ों में गाड़ी चलाने का तो काफ़ी अनुभव है लेकिन मैदान में शहरों में भारी ट्रेफिक के बीच ड्राइव करने का अनुभव बहुत कम है. रात की ड्राइविंग क...