बुधवार, 18 अक्टूबर 2023

 या  देवी सर्व भूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता , नमस्तस्यै नमस्तस्यै  नमो नमः , 

जिस धर्म के ग्रंथों ऐसा नारी को शक्ति स्वरूपा माना गया हो।  पत्नी के रूप में अर्धांगिनी माना  गया हो।  जिसके बिना हिन्दू धार्मिकों के पूजा आदि  कोई भी कार्य  अपूर्ण माने  जाते हैं. संसार जिसे जननी के रूप में मानता  है , जिसे बैभव की देवी लक्ष्मी माना  गया हो। जिसे विद्या की देवी सरस्वती माना  गया हो, जिसे असुरों के विनाश की देवी महाकाली माना गया हो  उस देश में नारी के लिए अबला शब्द कहाँ से आगया? 


शनिवार, 7 अक्टूबर 2023

 कल अष्टमी के श्राद्ध के साथ ही पिताजी को हमसे बिछड़े हुए एक वर्ष हो गया है।  

इन बारह महीनों मैं पिता जी ममत्व की  छत्र छाया  में व्यतीत अपने बचपन से लेकर उनके हमारे बीच उनके अंतिम दिन तक की यात्रा तक की पुस्तक को पुनः खोल कर देखा।  हर घटना से पुनः गुजरा।  

आज भी घर के हर कोने में उन्हें ढूंढता हूँ।  कभी लगता है वे दुकान में ग्राहकों से बातें कर रहे हैं।  उनकी आवाज कानों में गूंजती है। लेकिन वे कहीं दिखाई नहीं देते हैं।  

  विश्व में युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहे।  रूस - यूक्रेन/नाटो  , हमास -  इज़राइल , हिज़्बुल्ला - इज़राईल, ईरान -इज़राईल  के सर्वनाशी युद्धों के...